1 अप्रैल से FASTag वार्षिक पास महंगा, ₹3000 की जगह अब ₹3075 देना होगा

KK Sagar
2 Min Read

National Highways Authority of India (NHAI) ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए FASTag वार्षिक पास शुल्क में संशोधन की घोषणा की है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।

अब तक FASTag वार्षिक पास के लिए उपयोगकर्ताओं को ₹3,000 का भुगतान करना पड़ता था, जिसे बढ़ाकर ₹3,075 कर दिया गया है। यह संशोधन National Highways Fee (Determination of Rates and Collection) Rules, 2008 के प्रावधानों के तहत किया गया है।

देशभर में इस समय 56 लाख से अधिक वाहन मालिक FASTag वार्षिक पास का उपयोग कर रहे हैं, जिससे पता चलता है कि निजी वाहन चालकों के बीच यह सुविधा तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

यह वार्षिक पास केवल वैध FASTag वाले गैर-व्यावसायिक वाहनों पर लागू होगा। इसके जरिए वाहन मालिक राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे पर स्थित करीब 1,150 टोल प्लाजा से गुजर सकते हैं। यह पास एक वर्ष या 200 टोल पार करने तक (जो पहले हो) मान्य रहता है।

एकमुश्त भुगतान करने के बाद यह पास लगभग दो घंटे के भीतर वाहन से जुड़े FASTag पर सक्रिय हो जाता है। उपयोगकर्ता इसका भुगतान Rajmarg Yatra ऐप या NHAI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।

गौरतलब है कि यह FASTag वार्षिक पास योजना 15 अगस्त 2025 को शुरू की गई थी, जिसे देशभर के हाईवे उपयोगकर्ताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस सुविधा से यात्रियों को समय की बचत, आसान भुगतान और किफायती यात्रा का लाभ मिलता है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....