डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के खुर्दा रोड डिवीजन में रजतगढ़ स्टेशन यार्ड के रीमॉडलिंग और राष्ट्रीय परिवहन कार्यों के कारण चक्रधरपुर मंडल से होकर गुजरने वाली 10 लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें 12 से 19 दिसंबर 2025 के बीच विभिन्न तिथियों में परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। इस कारण यात्रियों को अतिरिक्त समय और असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया है
- 18117 राउरकेला-गुणुपुर राज्य रानी एक्सप्रेस 12 से 19 दिसंबर तक राउरकेला से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन संबलपुर सिटी-अंगुल-भुवनेश्वर के बजाय संभलपुर-टिटलागढ़-सिंगापुर रोड-विजयनगरम होते हुए गुणुपुर जाएगी।
- 18118 गुणुपुर-राउरकेला राज्य रानी एक्सप्रेस 12 से 20 दिसंबर तक गुणुपुर से चलने वाली यह ट्रेन भुवनेश्वर-अंगुल-संबलपुर सिटी के बजाय विजयनगरम-सिंगापुर रोड-टिटलागढ़-संबलपुर मार्ग से राउरकेला पहुंचेगी।
- 20831 शालिमार-संबलपुर महिमा गोसाईं एक्सप्रेस 15, 17 और 19 दिसंबर को शालिमार से चलने वाली यह ट्रेन खड़गपुर-भद्रक-कपिलास रोड के बजाय खड़गपुर-टाटानगर-झारसुगुड़ा होते हुए संबलपुर जाएगी।
- 20832 संबलपुर-शालिमार महिमा गोसाईं एक्सप्रेस 14, 16 और 18 दिसंबर को संबलपुर से यह ट्रेन झारसुगुड़ा-टाटानगर-खड़गपुर मार्ग से शालिमार पहुंचेगी।
- 22803 शालिमार-संबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13 दिसंबर को शालिमार से यह ट्रेन खड़गपुर-टाटानगर-झारसुगुड़ा मार्ग से संबलपुर जाएगी।
- 22804 संबलपुर-शालिमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 और 19 दिसंबर को संबलपुर से यह ट्रेन झारसुगुड़ा-टाटानगर-खड़गपुर मार्ग से चलेगी।
- 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल 12 से 19 दिसंबर तक धनबाद से चलने वाली यह ट्रेन सामान्य मार्ग के बजाय राउरकेला-राजखरसवान-जरूली-नयागढ़-जखपुरा-कटक होते हुए भुवनेश्वर पहुंचेगी।
- 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल 11 से 19 दिसंबर तक भुवनेश्वर से यह ट्रेन कटक-जखपुरा-नयागढ़-जरूली-राजखरसवान-राउरकेला मार्ग से धनबाद जाएगी।
- 22805 भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट 13 दिसंबर को भुवनेश्वर से यह ट्रेन सामान्य मार्ग के बजाय बरंग-नाराज मार्थापुर-कपिलास रोड-जाजपुर केवंझर रोड-भद्रक-हिजली-टाटानगर होते हुए आनंद विहार टर्मिनल जाएगी।
- 22806 आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर सुपरफास्ट 15 दिसंबर को आनंद विहार से चलने वाली यह ट्रेन टाटानगर-हिजली-भद्रक-जाजपुर केवंझर रोड-कपिलास रोड-नाराज मार्थापुर-बरंग मार्ग से भुवनेश्वर पहुंचेगी।

