जमशेदपुर : जिला उपायुक्त विजया जाधव द्वारा राज्य सरकार के 3 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शहरी निकाय में निवासरत आम जनता के बीच लाने के लिए ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर शहरी क्षेत्रान्तर्गत तीनों नगर निकायों में करने का निदेश दिया गया है। प्रथम चरण में 12-22 अक्टूबर व द्वितीय चरण में 1 से 14 नवंबर तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
नगर निकायों में वार्डवार आयोजित होने वाले शिविर के माध्यम से मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत लाभुकों का चयन करना, ई-श्रम पोर्टल पर अर्हता प्राप्त श्रमिकों का निबंधन कर उन्हें कार्य आवंटन करना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन प्राप्त करना, प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत Vertical-III(जेएनएसी) के लिए आवेदन प्राप्त करना, DAY NULM योजना अन्तर्गत शहरी गरीब महिलाओं का स्वयं सहायता समूह गठित करते हुए इन समूहों का बैंक से क्रेडिट लिंकेज कराना व 10,000 रूपये की चक्रीय निधि (Revolving fund) उपलब्ध कराने, फुटपाथ विक्रेताओं को प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराने, शहरी युवक-युवतियों व छोटे व्यवसाय करने वाले शहरी गरीबों को स्वरोजगार के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्राप्त करना, निकाय क्षेत्रान्तर्गत वृहत साफ-सफाई के लिए आवेदन प्राप्त करना, 6.ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन प्राप्त करना, खराब पड़े स्ट्रीट लाईटों की मरम्मति के लिए आवेदन प्राप्त करना, कम्बल वितरण करना, सड़क व नाली मरम्मती संबधित आवेदन प्राप्त किया जाएगा।
इन जगहों पर लगेगा कैम्प
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति
12.10.2022- दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन, जेल चौक साकची
13.10.2022- प्रीतम पार्क सामुदायिक सीतारामडेर भवन, पटेल नगर, भुंइयाडीह
14.10.2022 ग्वाला बस्ती टेल्को सामुदायिक भवन
15.10.2022- बर्मामाईन्स रघुवरनगर, सामुदायिक भवन
17.10.2022- भोजपुर साहित्य परिसद, गोलमुरी एबीएम कॉलेज के सामने सामुदायिक भवन
18.10.2022- विद्यापतिनगर, बारीडीह सामुदायिक भवन
19.10.2022- बिरसानगर जोन नं0 – 2, सिद्धु-कान्हु चौक सामुदायिक भवन
20.10.2022- कदमा शास्त्रीनगर नं0 – 03, सामुदायिक भवन
21.10.2022- झाबरी बस्ती सोनारी सामुदायिक भवन
22.10.2022- बिष्टुपुर गोस्वामी मंदिर सामुदायिक भवन
01.11.2022- साकची आमबगान स्काउट गाईड सेन्टर सामुदायिक भवन
02.11.2022- उरॉव बस्ती सीतारामडेरा सामुदायिक भवन
03.11.2022- कृष्णानगर सामुदायिक भवन
04.11.2022- बर्मामाईन्स कंचननगर सामुदायिक भवन
05.11.2022- गोलमुरी पुलिस लाईन के बगल में सामुदायिक भवन
07.11.2022- सकलदिपीया ब्राह्मण महासभा सामुदायिक भवन सिदगोड़ा
09.11.2022- बिरसानगर जोन नं०-1बी. दासपाड़ा सामुदायिक भवन
10.11.2022- उलियान कदमा सामुदायिक भवन हरि मंदिर के पास
11.11.2022- सोनारी खुंटाडीह, सामुदायिक भवन
12.11.2022- बिष्टुपुर बलदेव बस्ती सामुदायिक भवन
12.11.2022- सोम मंडप सिदगोड़ा
14.11.2022- सोम मंडप सिदगोड़ा
जुगसलाई नगर परिषद
12.10.2022- वार्ड नं० 01 व 02, नशीम मैरेज हॉल, इर्दगाह मैदान जुगसलाई।
18.10.2022- वार्ड नं 03- राज्यकीय प्राथमिक विद्यालय, मिल्लत नगर जुगसलाई।
22.10.2022- वार्ड नं- 04, 05 व 06- बालक मध्य विद्यालय एम ई स्कूल जुगलाई।
01.11.2022- वार्ड नं- 07 08 व 09- नया बजार हाट जुगसलाई।
09.11.2022- वार्ड नं- 10 व 11- राम जानकी कन्या मध्य विद्यालय, जुगसलाई।
14.11.2022- वार्ड नं- 12, 13 व 14- आर. पी. पटेल हाई स्कुल जुगसलाई।
मानगो नगर निगम
12.10.2022- वार्ड नं० 08, जवाहर नगर उर्दू मध्य विद्यालय, मुर्दा मैदान मानगो।
17.10.2022 वार्ड नं० 09, गांधी मैदान मानगो।
22.10.2022- वार्ड नं० 10, राजस्थान भवन, डिमना रोड, मानगो।
01.11.2022- वार्ड नं० 08, झण्डा सिंह मध्य विद्यालय, मानगो।
09.11.2022- वार्ड नं० 09, कौशल विकास केन्द्र, मानगो।
14.11.2022- वार्ड नं० 10, डिमना मध्य विद्यालय, डिमना चौक, मानगो।