डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : रत्न टाटा के निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा है- झारखंड जैसे देश के पिछड़े राज्य को विश्व में पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन एवं पद्यविभूषण रतन टाटा जी के देहावसान पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की जाती है। विश्वास नहीं हो रहा है कि अब वे हमारे बीच नहीं हैं। मरांग बुरु रतन टाटा जी की आत्मा को शांति प्रदान करें।वहीं जमशेदपुर में कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेश सोन्थालिया ने कहा कि एक सच्चे राष्ट्रवादी और दूरदर्शी उद्योगपति, रतन टाटा जी के निधन से गहरा दुख हुआ। रतन जी ने टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और अपनी असाधारण उपलब्धियों के माध्यम से भारत के साथ जमशेदपुर को बहुत गौरव दिलाया।
उनके मजबूत और मानवीय नेतृत्व से टाटा समूह को उल्लेखनीय सफलता हासिल की, जिससे इसके वैश्विक विस्तार में मदद मिली और विश्व मंच पर हमारे देश की उपस्थिति काफी मजबूत हुई। भारत के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण और उनकी परोपकारी पहलों के माध्यम से अंतिम सांस तक हमारे समाज में उनके योगदान को प्रतिष्ठित पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कारों से मान्यता दी गई थी। उनकी विरासत उनकी उल्लेखनीय जीवन यात्रा की तरह ही चमकती रहेगी और न केवल भारत बल्कि दुनिया भर की पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। उन्हें जानना सौभाग्य की बात है। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उसकी आत्मा को शांति मिलें। प्रेरक व्यक्तिव आपको अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।