सामान्य प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा, मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में मानगो नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक जितेन्द्र कुमार देव ने वार्ड संख्या 11 से 15 के विभिन्न मतदान केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण किया।

इन मतदान केंद्रों का हुआ निरीक्षण
प्रेक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के कई प्रमुख स्कूलों और केंद्रों का दौरा किया। जिनमें आदिवासी बालिका मध्य विद्यालय, गांधी दयाल हाई स्कूल, शारदा पब्लिक स्कूल, एम.एस. कम्युनिटी हॉल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शामिल है।

अधिकारियों को सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान जितेंद्र कुमार देव ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। उन्होंने सुविधाओं का अवलोकन किया।

बुनियादी सुविधाएं: बिजली, शुद्ध पेयजल और क्रियाशील शौचालयों की स्थिति।

सुगम मतदान: दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए रैम्प की व्यवस्था।

सुरक्षा प्रबंध: शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा मानकों की समीक्षा।

प्रेक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी चिन्हित केंद्रों पर तय समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा न आए और मतदाता सुव्यवस्थित ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

मौके पर मौजूद अधिकारी
इस निरीक्षण के दौरान संबंधित वार्ड की रिटर्निंग ऑफिसर बबली कुमारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article