Germany accident: जर्मनी के क्रिसमस बाजार में कार ने मचाई तबाही, 2 की मौत, 68 घायल

mirrormedia
3 Min Read

मैगडेबर्ग। पूर्वी जर्मनी के मैगडेबर्ग शहर में शुक्रवार को एक व्यस्त क्रिसमस बाजार में एक कार के घुस जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 68 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में 15 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

जानबूझकर किया गया हमला?

पुलिस और स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि यह घटना एक सुनियोजित हमला हो सकता है। हालांकि, अब तक इस हमले के पीछे का मकसद साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटनास्थल पर ही 50 वर्षीय संदिग्ध चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

हमलावर सऊदी अरब का निवासी

सैक्सोनी-एनहाल्ट की आंतरिक मंत्री तमारा जिस्चांग ने जानकारी दी कि गिरफ्तार चालक मूल रूप से सऊदी अरब का नागरिक है। वह 2006 में जर्मनी आया था और पेशे से डॉक्टर है। प्रारंभिक जांच में उसे अकेला हमलावर माना जा रहा है।

मृतकों में एक बच्चा भी शामिल

सैक्सोनी-एनहाल्ट के गवर्नर रेनर हसेलॉफ ने बताया कि इस हादसे में मारे गए दो लोगों में एक वयस्क और एक बच्चा शामिल है। घायलों में कई की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

इस घटना पर सऊदी अरब ने भी प्रतिक्रिया दी है। उसने जर्मनी के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हुए किसी भी प्रकार की हिंसा को अस्वीकार्य बताया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कार को बाजार की भीड़ के बीच तेज रफ्तार से गुजरते हुए देखा जा सकता है। लोग चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं, और कुछ जमीन पर गिरे हुए दिख रहे हैं।

2016 की बर्लिन घटना की याद ताजा

यह हादसा 2016 में बर्लिन में हुए हमले की याद दिलाता है, जब एक ट्रक ने भीड़ पर चढ़कर 13 लोगों की जान ले ली थी।

घटना ने पूरे शहर में दहशत फैला दी है, और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। बाजार में चहल-पहल फिर से शुरू करने में वक्त लग सकता है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views