तूफानी बारिश के लिए हो जाएं तैयार: जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान में आज भारी बारिश के आसार

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों, विशेषकर कोल्हान क्षेत्र में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की है।

​विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के कुछ इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है। जमशेदपुर में अगले 24 घंटों के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की घटनाओं की भी आशंका है।

​लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहने की भी चेतावनी जारी की गई है।

​सोमवार का मौसम

​सोमवार को कोल्हान क्षेत्र का आसमान साफ रहा और दोपहर में तेज धूप भी निकली। सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Share This Article