घाटशिला उप-चुनाव 2025: जिला प्रशासन की सख्ती, अब तक ₹2.91 करोड़ की नकदी, शराब और फ्रीबीज पकड़ी गईं

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के सख्त निर्देशों के तहत, विधानसभा उप निर्वाचन-2025 को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

विभिन्न निगरानी दल, जिनमें फ्लाइंग स्क्वॉड टीम, स्थैतिक निगरानी दल, आबकारी और पुलिस विभाग शामिल हैं, अंतरराज्यीय सीमाओं, चेकपोस्टों और विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहनों की लगातार जांच कर रहे हैं। इस सतत कार्रवाई के परिणामस्वरूप अब तक बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की गई है।

अब तक की गई प्रमुख जब्तियां (मूल्य ₹2 करोड़ 91 लाख 21 हजार रुपए)
सामग्री का प्रकार जब्त किया गया मूल्य/मात्रा
नकद राशि ₹42 लाख 71 हजार रुपए
शराब 12,837 लीटर (बाजार मूल्य ₹10 लाख 11 हजार रुपए)
ड्रग्स/मादक पदार्थ ₹5 लाख 10 हजार रूपए
फ्रीबीज/अन्य सामग्री ₹2 करोड़ 33 लाख 38 हजार रुपए
कुल जब्ती ₹2 करोड़ 91 लाख 21 हजार रुपए
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी अवैध गतिविधि, धन या वस्तु वितरण की जानकारी तुरंत ‘सी-विजिल’ एप के माध्यम से दें। प्रशासन ऐसी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article