मिरर मीडिया : वंदे भारत एक्सप्रेस की अपग्रेडेड ट्रैक एवं फ्रेट कॉरिडोर निर्माण को लेकर रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर चहारदीवारी निर्माण प्रक्रिया जोर शोर से धनबाद और गिरिडीह में भी चल रही है जिसकी वजह से वैसे ग्रामीण क्षेत्र एवं छोटे-मोटे हाट बाजार जो रेलवे की जमीन पर अब तक लगा कर रह रहे थे उनके अस्तित्व पर सवाल खड़ा हो गया है।
पिछले कुछ दिनों से गोमो इलाके में आंदोलन ट्रैक पर चल रहा है जिन स्थानों पर चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है कई जगहों पर अंडरपास एवं आरओबी की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है। इन तमाम मुद्दों को लेकर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी रविवार को धनबाद डीआरएम से मिले एवं वार्ता की। वार्ता के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की परेशानियों से डीआरएम को अवगत कराया और मांग किया कि सर्व सुलभ हल निकाला जाए ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।

वही मीडिया से बात करते हुए सांसद ने बताया कि रेलवे द्वारा बनाई जा रही चारदीवारी से स्थानीय लोगों एवं ग्रामीणों को परेशानी है उनकी समस्याओं को लेकर DRM से काफी सकारात्मक वार्ता हुई हैं और आगामी रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में इस पर समाधान निकाल लिया जाएगा।

वहीं पूरे मामले पर डीआरएम ने बताया कि वार्ता में जितनी भी बातें हुई हैं उसमे तमाम बात रेलवे बोर्ड के अंतर्गत प्रक्रियाधिन है जबकि नई मांग में अगर सांसद अपना सहयोग करें तो उसे पूरा किया जा सकता है।

