Giridih News: गिरिडीह में लगातार दूसरे दिन चाकूबाजी, सड़क पर बहा खून

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : Giridih News लगतार गिरिडीह में दो दिनों में चाकू बाजी के दो वारदात सामने आयी हैं। एक ओर जहां पुलिस प्रशासन चुनाव में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर गिरिडीह में यह चाकू बाजी की दूसरी वारदात सामने आयी।

बक्सिडीह रोड के रहने वाले अंकित कुमार रवानी को बस स्टैंड में किसी ने गुरुवार को चाकू मार कर घायल कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद अंकित कुमार रवानी को धनबाद रेफर कर दिया गया। बताया गया की राम लखन रवानी 23 वर्षीय पुत्र अंकित का किसी बात को लेकर बस स्टैंड में कुछ अज्ञात लोगों से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उन लोगों ने इसे चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया। घटना से अफरा तफरी मच गई। बाद में ईसे तुरंत ही सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।