जमशेदपुर। वर्कर्स कॉलेज के एनएसएस शाखा तथा महिला शिक्षकों के द्वारा छात्राओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मासिक धर्म के कारण होने वाली समस्या तथा निदान के बारे में छात्राओं को विस्तार से बताया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित इतिहास विभाग की प्रोफेसर डॉक्टर पुष्पा तिवारी ने बताया की माहवारी के समय या इसके पहले पेट दर्द, सिर दर्द, पीठ दर्द, शारीरिक कमजोरी महसूस होता है। कभी-कभी दर्द असहनीय भी होता है तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। हमेशा शारीरिक साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए। इस समय इंफेक्शन के अधिक चांस होते हैं इसलिए सेनेटरी पैड का भी उपयोग करना चाहिए। इंग्लिश की प्रोफेसर डॉ प्रीति बाला सिन्हा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की खानपान में विशेष ध्यान देना चाहिए। संस्कृत की विभागाध्यक्ष डॉ लाडली कुमारी ने कहा की योगा तथा एक्सरसाइज भी करना चाहिए जिससे शारीरिक दर्द कम हो सके। योगा के कुछ आसन होते हैं यह महामारी के समय उपयोगी होते हैं। इसके अलावा हिंदी की विभागाध्यक्ष डॉ सुनीता गुड़िया ने महामारी में अधिक रक्त स्राव होने पर होने वाली बीमारियों के बारे विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर पीएस लिंडा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सुनीता गुड़िया के द्वारा किया गया।