लाल किला से करोड़ों का हीरा जड़ित सोने का कलश चोरी

KK Sagar
1 Min Read

दिल्ली। देश की राजधानी में स्थित ऐतिहासिक लाल किला एक बड़े कांड का गवाह बना है। यहां से करोड़ों रुपये मूल्य का हीरा जड़ित सोने का कलश चोरी हो गया। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जैन धर्म के कार्यक्रम के दौरान हुई चोरी

जानकारी के अनुसार, लाल किला परिसर में जैन धर्म का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित था। उसी दौरान कीमती कलश भी वहां मौजूद था। मौके का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने उसे गायब कर दिया।

सुरक्षा पर उठे सवाल

लाल किला देश की ऐतिहासिक धरोहर और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील स्थल है। यहां CISF के जवान 24 घंटे तैनात रहते हैं। इसके बावजूद इस तरह की चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस की छानबीन शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....