डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: अगर आप इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और देश की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। टाटा स्टील ने माइनिंग, मेंटेनेंस और इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स के लिए ‘इंजीनियर ट्रेनी’ के पदों पर बहाली निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया
आवेदन शुरू: 16 फरवरी 2026
अंतिम तिथि: 9 मार्च 2026
ऑनलाइन टेस्ट: मार्च के दूसरे और तीसरे सप्ताह में।
आवेदन शुल्क: 500 रूपये (नॉन-रिफंडेबल)
कैसे करें आवेदन: इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tslhr.tatasteel.co.in/recruit/AEP26.aspx से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और उसे अपनी निजी मेल आईडी से career@tatasteel.com पर भेज सकते हैं।
योग्यता और शर्तें
इस भर्ती के लिए कंपनी ने कुछ विशेष मानदंड निर्धारित किए हैं।
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास संबंधित स्ट्रीम (जैसे- मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, केमिकल, माइनिंग, मेटलर्जी आदि) में BE, B.Tech या B.Sc (Engineering) की डिग्री होनी चाहिए।
पासिंग ईयर: 2025 में पास आउट हो चुके या 2026 में फाइनल ईयर के छात्र (जिनका रिजल्ट 31 अगस्त 2026 तक आ जाए) आवेदन कर सकते हैं।
मार्क्स: जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम 65% या 6.5 CGPA, जबकि SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए 60% या 6.0 CGPA अनिवार्य है।
डोमिसाइल: आवेदन करने वाले के पास झारखंड, पंजाब, महाराष्ट्र या ओडिशा का अधिवास (Domicile) होना चाहिए।
उम्र सीमा
सामान्य वर्ग: अधिकतम 30 वर्ष।
SC/ST/ट्रांसजेंडर: अधिकतम 32 वर्ष।
(उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी)
सैलरी और अन्य सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को पहले एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी।
ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड: 30,000 प्रति माह।
अन्य लाभ: मेडिक्लेम कवर और मेडिकल ओपीडी खर्च की सुविधा।
ट्रेनिंग के बाद: सफल उम्मीदवारों को IL-6 स्तर के असिस्टेंट मैनेजर के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जहां उनका सालाना वेतन पैकेज (CTC) 7.4 लाख होगा।
बता दे कि चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट के बाद इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होगा। हार्ड कॉपी में भेजे गए आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

