डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : गोलमुरी मस्जिद रोड स्थित नाथू अग्रवाल के मकान में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस आगलगी में अग्रवाल परिवार को काफी नुकसान हुआ है। घर के कई सामान जलकर खाक हो गया है। मकान के नीचे सेनेटरी की शो-रूम है। गनिमत है कि आग वहां तक नहीं पहुंची अन्यथा सबकुछ स्वाहा हो सकता था। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। आग लगने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घर से बाहर निकलकर भागे और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को और फायर ब्रिगेड कार्यालय को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई थी और आग पर काबू पा लिया। परिवार के लोगों को लगा था कि किचेन में रखे गैस सिलेंडर में आग लगी होगी। लेकिन किचन में जाकर देखा तो सिलेंडर सही सलामत मिला। ब तक कुछ समझ पाते तब तक आग फैलने लगी थी। इसलिए अपनी जान बचाने के लिए सभी घर से बाहर की ओर भागे।
गोलमुरी : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, काफी नुकसान
