दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुशखबरी! पूर्वी सिंहभूम में 19 अगस्त से लगेंगे सहायक उपकरण वितरण कैंप

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन 19 अगस्त से 1 सितंबर तक सभी प्रखंडों में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण वितरण और परीक्षण शिविर का आयोजन कर रहा है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों में पात्र लोगों का पंजीकरण किया जाएगा और उन्हें नि:शुल्क सहायक उपकरण दिए जाएंगे।

​ये शिविर सभी प्रखंड कार्यालयों और सामुदायिक केंद्रों में लगाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इनका लाभ उठा सकें। संबंधित अधिकारियों को इन शिविरों की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिविर की तिथियां और स्थान:

Advertisement

जमशेदपुर सदर: 19 अगस्त 2025 – धातकीडीह सामुदायिक भवन

गोलमुरी सह-जुगसलाई: 20 अगस्त 2025 – प्रखंड कार्यालय परिसर

पोटका: 21 अगस्त 2025 – प्रखंड कार्यालय, पोटका

पटमदा: 22 अगस्त 2025 – प्रखंड कार्यालय, पटमदा

बोड़ाम: 23 अगस्त 2025 – प्रखंड कार्यालय, बोड़ाम

मुसाबनी: 25 अगस्त 2025 – प्रखंड कार्यालय, मुसाबनी

डुमरिया: 26 अगस्त 2025 – प्रखंड कार्यालय, डुमरिया

धालभूमगढ़: 28 अगस्त 2025 – प्रखंड कार्यालय, धालभूमगढ़

चाकुलिया: 29 अगस्त 2025 – प्रखंड कार्यालय, चाकुलिया

बहरागोड़ा: 30 अगस्त 2025 – प्रखंड कार्यालय, बहरागोड़ा

घाटशिला: 1 सितंबर 2025 – प्रखंड कार्यालय, घाटशिला

Share This Article