रांची, 25 मार्च 2025: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य में कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में आज एक अधिसूचना जारी की गई, जिसमें कुल सात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
- अनिल पाल्टा (भापुसे 1990) को महानिदेशक-सह-महानिरीक्षक, रेल, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- एम0एस0 भाटिया, भा0पु0से0 (1993), पुलिस महानिदेशक, सम्प्रती पदस्थापन हेतु प्रतिनियुक्त को अगले आदेश तक महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएँ, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
- पंकज कंबोज (भापुसे 2005) को वर्तमान में तैनात पद से स्थानांतरित कर झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थ किया गया है।
- शुभम कुमार खंडेलवाल (भापुसे 2021) को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के पद पर पदस्थ किया गया है।
- गौरव गोस्वामी (भापुसे 2021) को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पतरातू के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।
- वेदान्त शंकर (भापुसे 2022) को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किस्को के पद पर पदस्थ किया गया है।
- शिवम प्रकाश (भापुसे 2022) को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर के पद पर तैनात किया गया है।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि इन अधिकारियों के स्थान पर किसी अन्य की पदस्थापना की गई हो, तो उनका स्थानांतरण अन्यत्र कर दिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची को इन बदलावों को लागू करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।