- प्रत्येक स्कूल को दस दस हजार की लागत से तैयार किया जा रहा खेल का मैदान
- जिले को मिला 85 लाख 28 हजार 520
जमशेदपुर। सरकारी स्कूलों में केजी के बच्चे प्ले स्कूल की संकल्पना पर करेंगे पढ़ाई – प्रत्येक स्कूल को दस दस हजार की लागत से तैयार किया जा रहा खेल का मैदान – जिले को मिला 85 लाख 28 हजार 520 जमशेदपुर।संवाददाता सरकारी स्कूलों में खेल को बढ़ावा देने की योजना शुरू कर दी गई है।सभी सरकारी स्कूलों में केजी के विद्यार्थियों के लिए पूर्व बालपन शिक्षा के लिए प्रति स्कूलों को दस हजार रुपया का आवंटन किया गया था। इसमें बच्चों के लिए चार्ट पेपर, दीवार लेखन, झुला तथा राउंड टेबुल खरीदा जा रहा। जिसके लिये प्रत्येक स्कूल दस-दस हजार की राशि से सभी सामग्री खरीदी जाएगी। जिसके लिए जिले को 85 लाख 28 हजार 520 आवंटित किया गया है। वहीं स्कूलों में खरीदारी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिले के कुल 869 स्कूल चिन्हित किए गए हैं। वहीं मिडिल तथा प्राइमरी स्कूलों में खेल मत में भी खेल सामग्री खरीदी जाएगी। जिसके लिए प्राइमरी ऑन मध्य विद्यालयों को पांच-पांच की राशि और हाई स्कूलों को 10000 की राशि मिली है। स्कूलों में स्पोर्ट्स किट के लिए 72 लाख 45 हजार आंवटित किया गया है। जिससे स्कूलों के बच्चों की रुचि के आवश्यकतानुसार खेल की सामग्री खरीदी जाएगी। ज्यादातर स्कूलों में खरीदारी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है नए सत्र में विद्यार्थी इसका उपयोग कर सकेंगे।

