विश्व आदिवासी दिवस पर खेलों का होगा भव्य आयोजन, विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा नगद पुरस्कार

Manju
By Manju
3 Min Read

जमशेदपुर : जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस (09 अगस्त) के अवसर पर 09 व 10 अगस्त को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जमशेदपुर जिला में आयोजित किया जाएगा। पुरूष व महिला वर्ग के लिए एथलेटिक्स अंतर्गत 100 मी., 200 मी., 400 मी. दौड़, 4 गुणा 400 मी रिले दौड़, 4 गुणा 100 मी रिले दौड़, तीरंदाजी अन्तर्गत इंडियन राउंड 30 मीटर, 50 मीटर स्पर्धा व फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विजेताओं को पुरस्‍कार भी दिया जाएगा।

पुरस्कार राशि
पुरूष व महिला के लिए अलग अलग राशि
फुटबॉल
विजेता – 21000
उपविजेता – 15000
तृतीय स्थान -11000

एथलेटिक्स
पुरूष व महिला के लिए प्रति स्पर्धा अलग अलग राशि
प्रथम स्थान-5000
द्वितीय स्थान -3000
तृतीय स्थान – 2000

तीरंदाजी
पुरूष व महिला के लिए प्रति स्पर्धा अलग अलग राशि

प्रथम स्थान-5000
द्वितीय स्थान -3000
तृतीय स्थान – 2000

नियम व शर्तें
अहर्ता

  1. इन खेल प्रतियोगिताओं में प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति वर्ग के पूर्वी सिंहभूम जिले के ओपन (कोई आयु सीमा नहीं) खिलाड़ी भाग लेंगे।
  2. भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जाति प्रमाण पत्र,आधार कार्ड ,बैंक अकाउंट के मूल व छायाप्रति के साथ जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर में 05 अगस्त 2023 शाम 5 बजे तक अनिवार्य रूप से निबंधन कराना होगा। इसके लिए कोई इंट्री फीस नहीं देनी होगी। टीम गेम, रिले रेस के लिए एंट्री प्रत्येक टीम के नाम से होगी।
  1. फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष व महिला खिलाड़ियों की कुल संख्या अलग अलग 16-16 होगी व रिले दौड़ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 4-4 होगी। खेल में भाग लेने के लिए इस्‍तेमाल में आने वाले जर्सी, बूट, जूता, आदि स्वयं का लाना होगा ।
  1. तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष तथा महिला खिलाड़ियों को स्वयं के द्वारा इंडियन राउंड तीर धनुष लाना अनिवार्य होगा।
  2. निर्धारित तिथि तक निबंधन नहीं कराने वाले टीमों तथा खिलाड़ियों के नामों पर विचार नहीं किया जायेगा। आयोजन समिति द्वारा सभी खेलों के मैच फिक्सर 08 अगस्त तक जारी कर दिया जायेगा।
  3. सभी खेलों के आयोजन सम्बंधित फेडरेशन के नियमानुसार आयोजित होंगे।

विशेष जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के हेल्प लाइन नंबर 8789568536, 7979080025 पर संपर्क कर सकते हैं ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *