धनबाद में वाटरशेड यात्रा का भव्य शुभारंभ, विधायक राज सिन्हा और उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) 2.0 के तहत झारखंड राज्य जलछाजन मिशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संचालित “वाटरशेड यात्रा” का शुभारंभ रविवार को धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड से किया गया। इस अभियान की शुरुआत माननीय विधायक धनबाद श्री राज सिन्हा एवं उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर ने हरी झंडी दिखाकर की।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण एवं जलछाजन विकास को बढ़ावा देना है। यह अभियान 09 मार्च से 11 मार्च 2025 तक चलेगा, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाएगा।

शुभारंभ समारोह में जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला तकनीकी विशेषज्ञ (WCDC), PETCI के सचिव एवं जलछाजन टीम के WDT सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर जल संसाधनों के संरक्षण और सिंचाई सुविधा के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस यात्रा से जलछाजन क्षेत्र में जल प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ेगी और स्थायी कृषि विकास को बढ़ावा मिलेगा।

TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....