धनबाद: भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के बाद तत्कालीन सहायक श्रम आयुक्त राजेश प्रसाद का धनबाद श्रम कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर सहायक श्रम आयुक्त प्रवीण कुमार, रंजीत कुमार सहित श्रम विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सहायक श्रम आयुक्त प्रवीण कुमार और रंजीत कुमार ने राजेश प्रसाद को हाथों से बनी एक खूबसूरत पेंटिंग भेंट की। इसके अलावा, उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

धनबाद से पुराना नाता होने पर जताई खुशी
मीडिया से बातचीत में राजेश प्रसाद ने बताया कि धनबाद से उनका पुराना नाता रहा है। इससे पहले वे श्रम अधीक्षक के रूप में धनबाद में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं, 2014 से 2016 के बीच उन्होंने धनबाद में सहायक श्रम आयुक्त के पद पर कार्य किया था।
उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी पदस्थापना नहीं हुई है, लेकिन वे अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा, “सरकार द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे नियम-संगत तरीके से पूरा किया जाएगा।”
श्रम विभाग के अधिकारियों और कर्मियों का जताया आभार
इस दौरान राजेश प्रसाद ने श्रम विभाग के सभी अधिकारी और कर्मियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में बेहतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस सम्मान समारोह के माध्यम से श्रम विभाग ने अपने वरिष्ठ अधिकारी का अभिनंदन कर उनकी पदोन्नति पर हर्ष व्यक्त किया।