H1N1-H3N2 को लेकर झारखंड अलर्ट, सभी जिलों को सतर्क रहने का निर्देश

Reena Sharma
1 Min Read

दूसरे राज्यों में बढ़ते मामलों के बाद तैयारी तेज
झारखंड में इन्फ्लूएंजा के H1N1 और H3N2 वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सभी जिलों के सिविल सर्जन और जिला सर्विलांस अधिकारियों को एडवाइजरी जारी कर तैयार रहने का निर्देश दिया है।
फिलहाल संक्रमण की पुष्टि नहीं
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अभी इन्फ्लूएंजा संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि जनवरी से मार्च और मॉनसून के बाद वायरस के फैलने की आशंका को देखते हुए जिलों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।
संभावित प्रकोप से निपटने की तैयारी
भारत में मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले आमतौर पर मॉनसून और सर्दियों में बढ़ते हैं। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी मजबूत करने और संभावित प्रकोप से निपटने के लिए पहले से तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article