हजारीबाग को मिला नया राज्य-कर भवन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया उद्घाटन

mirrormedia
1 Min Read

मिरर मीडिया संवाददाता, हजारीबाग: हजारीबाग वासियों के लिए यह एक गर्व का क्षण है, जब शहर को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया राज्य-कर भवन प्राप्त हुआ है। झारखंड सरकार के वित्त एवं वाणिज्य-कर मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आज इसका उद्घाटन फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया।

करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस भवन में अब एक ही छत के नीचे राज्य-कर संयुक्त आयुक्त (हजारीबाग अंचल), राज्य-कर अपर आयुक्त (अपील) और राज्य-कर अपर आयुक्त (प्रशासन) के कार्यालय कार्यरत रहेंगे। इससे विभागीय कार्यों में न केवल पारदर्शिता आएगी, बल्कि दक्षता और गति भी बढ़ेगी।

उद्घाटन समारोह में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, वाणिज्य-कर विभाग के आयुक्त अमित कुमार, अपर आयुक्त जीव नारायण मंडल सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views