जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल इमरजेंसी ड्यूटी के कर्मचारी उस वक्त हक्का-बक्का रह गए। जब स्वास्थ्य मंत्री अचानक वार्ड में पहुंचे सभी को दीपावली की बधाई दी और मुंह मीठा कराया। स्वास्थ्य मंत्री ने वार्ड में भर्ती मरीजों से भी कुशलक्षेम पूछा व सुरक्षाकर्मियों से हालचाल जाना और सभी को अपने हाथों से मिठाई खिलाई। इससे मरीजों, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं सुरक्षा जवानों के चेहरे पर मुस्कान फैल गई कि, पर्व त्यौहार में अपनापन दिखाने और खुशियों को बांटने के लिए मंत्री अस्पताल आए। इधर स्वास्थ्य मंत्री ने दिवाली की रात अपने घर को छोड़कर मरीजों की सेवा करने वाले पारा मेडिकल कर्मचारियों डॉक्टर और सुरक्षा जवानों की सराहना की क्योंकि पर्व के दिन भी सभी ड्यूटी निभा रहे थे। मंत्री ने कहा जब पूरा शहर दीवाली की खुशी मना रहा है, हम सब पटाखे छोड़ रहे हैं, मिठाईयां खा रहे हैं। हर जगह उमंग और उल्लास का माहौल हैं लेकिन एमजीएम अस्पताल में चिकित्सा कार्य में जुटे रहने पर आभार जताया।