मिरर मीडिया जमशेदपुर : झारखंड में कोरोना अब तेजी से पांव पसारने लगा है जिससे नेता भी अभी इसकी चपेट में आने लगे हैं। आपको बता दें कि सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीट कर दी। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि
जोहार झारखंड!
— Banna Gupta (@BannaGupta76) January 8, 2022
जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए एक बार फिर मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूँ,कुछ दिनों से तबियत ठीक नहीं थी, टेस्ट कराया था जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
जो लोग भी पिछले दिनों मेरे संपर्क में आये हैं वे कोरोना जांच जरूर करवा लें, मैंने खुद को घर पर आइसोलेट किया हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी। वे सर्दी खांसी से परेशान थे। इसके बाद उन्होंने कोविड जांच करवाया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। वे अभी ठीक है, जमशेदपुर स्थित आवास पर आइसोलेटेड हैं।उन्होंने अपील की है कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आये हैं वे अपना कोरोना जांच करवा लें। आम जनता से भी उन्होंने कोविड नियमों के पालन करने का आग्रह किया है।