जमशेदपुर ।शारदीय नवरात्र के महा नवमी पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी सुधा गुप्ता के साथ बृहस्पतिवार को कदमा स्थित आवास पर कन्या पूजन किया। और राज्य की जनता के लिए सुख समृद्धि मांगा। इस दौरान उन्होंने कन्याओं को अपने हाथों से प्रसाद खिलाया और उनका आशीर्वाद लेकर विदा किया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कन्या पूजन करने के बाद कहा कि महानवमी के पावन पर्व पर नन्ही देवियों के पावन चरणों से मेरा निवास धन्य हो गया। उनकी उपस्थिति से उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा और उनकी निश्छल हंसी से अंतर्मन आनंदित हो गया। उनके पावन चरणों से घर-आंगन पवित्र हो गया। बेटियां ही सुख, समृद्धि, खुशहाली का आधार हैं। इनकी पूजा ही श्रेष्ठ पूजा है। इनसे ही यह सृष्टि आगे बढ़ेगी। इनका आदर करें, सेवा करें, यही मां अम्बे की सच्ची पूजा है।

