शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुके कीमती धातु के दाम एक झटके में नीचे आ गए। जहां चांदी 5800 रुपये प्रति किलोग्राम टूट गई, वहीं सोना 2600 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक सस्ता हो गया।
त्योहार और शादी से पहले बाजार में गिरावट
त्योहारी और शादी के सीजन की शुरुआत से पहले ही सर्राफा बाजार में यह गिरावट आई है। शुक्रवार सुबह मार्केट रेड जोन में खुला और कुछ ही घंटों में सोना-चांदी के भाव गिर गए। सुबह पौने दस बजे तक सोना 2660 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी 5850 रुपये प्रति किलो लुढ़क गई।
नए रेट्स इस प्रकार हैं —
22 कैरेट सोना: ₹1,10,321 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना: ₹1,20,350 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,45,110 प्रति किग्रा
MCX पर भी भारी गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना ₹288 (0.24%) गिरकर ₹1,20,205 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी ₹1,382 (0.95%) फिसलकर ₹1,44,942 प्रति किग्रा पर पहुंच गई।
विदेशी बाजार में हल्की तेजी
अमेरिकी बाजार (यूएस कॉमेक्स) में सोना मामूली बढ़त के साथ $3,978.10 प्रति औंस, जबकि चांदी $47.25 प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
मुख्य शहरों में सोना-चांदी के भाव:
दिल्ली: 22 कैरेट ₹1,10,504 | 24 कैरेट ₹1,20,550 | चांदी ₹1,45,760/किग्रा
मुंबई: 22 कैरेट ₹1,10,312 | 24 कैरेट ₹1,20,340 | चांदी ₹1,45,350/किग्रा
कोलकाता: 22 कैरेट ₹1,10,165 | 24 कैरेट ₹1,20,180 | चांदी ₹1,45,150/किग्रा
चेन्नई: 22 कैरेट ₹1,10,633 | 24 कैरेट ₹1,20,690 | चांदी ₹1,45,770/किग्रा