रूपेश को इंसाफ़ दिलाने को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर CM हेमन्त का पुतला दहन में धनबाद विधायक राज सिन्हा भी शामिल
मिरर मीडिया : आज हिंदू संगठनों के द्वारा जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया गया जिसमें धनबाद विधायक राज सिन्हा भी शामिल हुए पुतला दहन के बाद राज सिन्हा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार राज्य का इस्लामिक करण कर रही है।

एक तबरेज कांड हुई तो उसमें घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग ही रुपेश के श्राद्ध कर्म में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को जाने से रोकने का किया काम किया। आने वाले वक्त में मुस्लिम तुष्टिकरण करने में जुटी इस निकम्मी सरकार को जनता सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी,रूपेश के हत्यारों को सजा मिलने तक भाजपा बैक फुट पर नही आएगी।