जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी श्री राम सिंह मुंडा ने आज, जमशेदपुर प्रखंड के अंतर्गत पूर्वी कालीमाटी उत्तरी कालीमाटी दक्षिणी कालीमाटी पश्चिमी कालीमाटी ग्राम पंचायतों में लगी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का दौरा करने के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि, झारखंड सरकार का पूरे झारखंड में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से जनता को किसी प्रकार का लाभ नहीं, जो पहले हो रहा था, वैक्सीनेशन एवं कंबल वितरण, उसी का लाभ जनता को मिल रहा है, ऑन द स्पॉट समस्याओं के समाधान करने की घोषणा सिर्फ घोषणा मात्र है, जो झारखंड की जनता के साथ एक छलावा है, उन्होंने कहा कि, झारखंड जैसे आदिवासी राज्य में हजारों भू वापसी दखल दाहिनी, का मामला लंबित है, जिसका निष्पादन नहीं हो रहा है, श्री मुंडा ने cnt एक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि, जमशेदपुर अंचल में भी, अनेकों दखल दाहिनी का मामला लंबित है जिसमें एक भुक्तभोगी जुझार हो ग्राम सोपोडेरा केस नo 01/2020-21 है, जो भूमि सुधार उप समाहर्ता का न्यायालय धालभूम जमशेदपुर से आदेश होने के बावजूद भी पिछले 3 माह से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहा है, आज सरकार आपके द्वार के माध्यम से भी उन्होंने आवेदन दिया है, जाति प्रमाण पत्र के लिए, आवासीय प्रमाण पत्र के लिए, लोग आवेदन दे रहे हैं, परंतु नियम की जटिलता की दुहाई देकर अधिकारी ऑन द स्पॉट काम नहीं कर रहे हैं, इससे प्रतीत होता है कि, झारखंड सरकार पंचायत चुनाव को टाल कर आम जनता को धोखा दे रही है, झारखंड सरकार, आम जनता को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उलझा कर गुप्त एजेंडा में काम कर रही है, जो जग जाहिर है, झारखंड में, खनिज संपदा, कोयला, बालू, पत्थर, आयरन, ओर, आदि की चोरी, खुलेआम हो रही है।