
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन के बार्सिलोना स्थित गावा संग्रहालय का दौरा किया। यह संग्रहालय कैटेलोनिया सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित है और विश्वभर में अपने ऐतिहासिक खनन अवशेषों के लिए प्रसिद्ध है।
दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्राचीन खनन तकनीकों और नवपाषाण युग से जुड़े पुरातात्विक अवशेषों का गहन अध्ययन किया। इस अनुभव से टीम को यह जानने का अवसर मिला कि कैसे ऐतिहासिक खदानों का संरक्षण करते हुए उन्हें शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान के उपयोग में लाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि,
“झारखंड, जो खनिज संसाधनों से समृद्ध है, अब अपनी खनन विरासत को भी संजोने की दिशा में ठोस कदम उठा सकता है। यह राज्य के सांस्कृतिक और वैज्ञानिक विकास के लिए एक नई पहल होगी।”
इस दौरे ने झारखंड सरकार को इस दिशा में नई सोच और संभावनाओं के द्वार खोलने का अवसर प्रदान किया है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में राज्य की खान विरासत को एक नई पहचान मिलेगी, जो ना सिर्फ राज्यवासियों को गर्व महसूस कराएगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसे एक नया मुकाम दिलाएगी।
Gava Museum visit/ Jharkhand mining heritage/ Hemant Soren Barcelona visit