अब 7 की जगह आज ही शाम 5 बजे CM पद की शपथ लेंगे हेमन्त, राज्यपाल ने सरकार बनाने का दिया आमंत्रण

mirrormedia
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया:शाम 5 बजे तीसरी बार CM पद की शपथ लेंगे हेमन्त सोरेन: हेमन्त सोरेन के जेल से रिहा होने के बाद झारखंड में सियासी हलचल तेज है। सभी की नजर यहां की सियासत पर टिकी है।
इसी बीच खबर आ रही है कि हेमंत सोरेन सात जुलाई को झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें गुरुवार को सरकार बनाने का आमंत्रण दे दिया है।

हेमंत सोरेन ने राज्यपाल का किया धन्यवाद

सरकार बनाने के लिए निमंत्रण मिलने के बाद हेमंत सोरेन सोशल नेटवर्किंग साइट पर इसकी जानकारी दी है। राज्यपाल के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्होंने सरकार बनाने का आमंत्रण देने के लिए शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा, “महामहिम राज्यपाल महोदय का धन्यवाद। विरोधियों द्वारा रची गई लोकतंत्र विरोधी साज़िश के अंत की शुरुआत हो गई है। सत्यमेव जयते।

तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हेमन्त सोरेन

हेमन्त सोरेन तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने दो बार झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभाला है। हेमंत सोरेन ने जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 और दिसम्बर 2019 से जनवरी 2024 तक झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views