मिरर मीडिया : धनबाद के झरिया से आत्महत्या की घटना का एक मामला सामने आया है। बता दें कि झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ निवासी संतु पाठक ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस दौरान सभी घरवाले छठ घाट गए हुए थें जबकि आत्महत्या की जानकारी उनके घर वालों को छठ घाट से लौटकर संतु पाठक को ढूंढने पर मिली।
घटना के बाद इसकी जानकारी परिजनों द्वारा झरिया थाना को दी गई। जिसके बाद मौके पर झरिया थाना ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो अस्पताल भेजा दिया।
बता दें कि संतु पाठक की उम्र 32 वर्ष थी जो झरिया कतरास मोड़ के समीप अपने परिवार के साथ रहता था। हालांकि स्थानीय लोगों कि माने तो मृतक नशीले पदार्थों का सेवन करता था और हमेशा नशे में रहता था। नशे से परेशान होकर ही उसने आत्महत्या की होगी।