ऑपरेशन सिंदूर के बाद पटना एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा, कई फ्लाइट्स रद्द

Reena Sharma
2 Min Read

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों के जवाब में भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में आतंकवादियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया है।पाकिस्तान में भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है।इसी बीच पटना समेत तमाम शहरों के एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गयी है।

पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पटना एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे पर सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाली चार फ्लाइट को भी रद्द किया गया है।

इंडिगो की विमान संख्या 6e 6485 जो 1:25 पर भुवनेश्वर से पटना आगमन होना था, उसको रद्द कर दिया गया है। वहीं दूसरी फ्लाइट की बात करें तो इंडिगो की विमान संख्या 6e  6394 सुबह-सुबह 9:15 पर पटना आनी थी चंडीगढ़ से इसको भी रद्द कर दिया गया है। वहीं पटना एयरपोर्ट से जाने वाले दो विमान को रद्द कर दिया गया है। इंडिगो की विमान संख्या 6e 6394 जिसे सुबह 9:55 पर उड़ान भरकर भुनेश्वर जाना था, उसे रद्द कर दिया गया है। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान संख्या आई एक्स 1591 गाजियाबाद जिसे 11:55 में गाजियाबाद के लिए उड़ान भरना था जिसे रद्द कर दिया गया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पटना एयरपोर्ट पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

Share This Article