अच्छा प्रदर्शन करने वाले होंगे कर्मी होंगें पुरस्कृत, खराब प्रदर्शन पर नपेंगे

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के उप विकास आयुक्त सह पोटका के वरीय प्रभारी मनीष कुमार ने पोटका प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं की विस्तार से समीक्षा किया। जिसके बाद प्रखंड के सभी विभाग के पदाधिकारी व कर्मियों के साथ प्रखंड सभागार में समीक्षा बैठक किया। इस बैठक मे मनरेगा, आवास, कल्याण, पशुपालन, समाज कल्याण, जनवितरण, शिक्षा विभाग, 15वां वित्त आयोग तथा अन्य विभागों के कार्य की विस्तार से जानकारी लिया। लगभग सभी विकास योजनाओं में प्रखंड के खराब प्रदर्शन पर काफी अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि एक माह में प्रखंड को पहले स्थान पर लाएं। उन्होंने कहा कि पोटका प्रखंड के खराब प्रदर्शन के कारण राज्यस्तर पर जिला का प्रदर्शन खराब प्रदर्शित होता है, इसमें पदाधिकारी व कर्मियों की अपने कार्य के प्रति उदासीनता साफ दिखती है। प्रखंड के पदाधिकारी-कर्मी अपने कार्यशैली मे सुधार लाये या जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। मनरेगा के तहत प्रत्येक गांव मे 7-8 योजना संचालित करते हुए मजदूरों को रोजगार दें, महिला मजदूरों को प्राथमिकता दें।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि प्रखंड से प्रत्येक 15 दिन का रिपोर्ट लिया जाएगा, इसमे बेहतर काम करने वाले तीन कर्मियों को उप विकास आयुक्त के स्तर से सम्मानित भी किया जायेगा, तो खराब प्रदर्शन करनेवालों के ऊपर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। पदाधिकारी व कर्मी नियमित फील्ड का दौरा करें। गांव-गांव जाएं और लोगों को सरकारी योजना का लाभ दें। उन्होंने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे और कर्मियों की फिल्ड में उपस्थिति की जानकारी लेंगे। प्रखंड क्षेत्र में स्थित सरकार की जितनी भी परिसंपत्ति तालाब, आंगनबाड़ी केंद्र, पीएम आवास, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास, पीएचसी, स्कूल, हॉस्टल, सामुदायिक भवन, धुमकुड़िया भवन आदि हैं। सभी का अधतन रिपोर्ट फोटो सहित 2 दिनों के भीतर समर्पित करने के निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *