सदर अस्पताल सुरक्षा ड्यूटी के होमगार्ड जवानों को मार्च से नहीं मिला वेतन

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। सदर अस्पताल सुरक्षा ड्यूटी के होमगार्ड जवानों को मार्च से वेतन भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में होमगार्ड जवानों में नाराजगी है। होमगार्ड जवानों द्वारा वेतन मांगने पर होमगार्ड जवानों को फिर से ड्यूटी नहीं करने का आरोप लगाकर चिकित्सा पदाधिकारियों ने फटकार लगाई। वहीं, सिविल सर्जन ने उपायुक्त से होमगार्ड जवानों के खिलाफ शिकायत कर दिया। इससे समादेष्टा ने 29 जवानों से स्पष्टीकरण मांगा है। वेतन नहीं मिलने से नाराज होमगार्ड जवानों को अब चिकित्सा पदाधिकारियों की हरकत ने आक्रोशित कर दिया और सभी वरीय अधिकारियों को संयुक्त हस्ताक्षर युक्त पत्र देने की तैयारी में है। ताकि ड्यूटी में लापरवाही के आरोप से मुक्ति मिले जवानों ने कहा कि अस्पताल ड्यूटी के दौरान डॉक्टर नर्स समेत हर एक कर्मचारी अभद्र व्यवहार करता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *