कराटे में पदक जीतने वाले हुए सम्मानित

Anupam Kumar
3 Min Read

कराटे में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सामाजिक संस्था नमन ने सम्मानित किया। इस मौके पर नमन संस्थापक सह प्रख्यात समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि इस प्रकार के खेल समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए। जिससे छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के सुअवसर प्राप्त हो सके। ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगिण विकास होता है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान रूप से महत्व देना चाहिए। खेल से जहां शारीरिक विकास होता है। वहीं भाईचारे की भावना भी बढ़ती है।
साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे है यह साबित करता है कि झारखंड में खेल को लेकर लोगों की रुचि बढ़ी है। वहीं झारखंड के माटी में कुछ तो ऐसी बात है जो खिलाड़ी आगे आ रहे हैं। श्री काले ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए नमन के मुख्य संयोजक राजीव कुमार ने कहा कि खेल में युवाओं के लिए अच्छे अवसर हैं राष्ट्र के युवा खेलों के क्षेत्र में भारत को आगे ले जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जूगुन पांडे ने किया।

इस दौरान स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर नमन द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दीं।

सम्मानित होने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों में महिला वर्ग से संजुक्ता मुखी, सिमरन सरदार, मानीका सिंह (स्वर्ण), नंदिनी कुमारी, सबा नाज, परिधी शर्मा, वामिका सिंह, श्रेया दास, हया सुबुही, इशानी सिंह (रजक), जशलीन भारद्वाज, एम आकांशा, इशुका कुमारी (कांस्य) पुरुष वर्ग में रोहित कुमार मालकर, अर्जुन गगराई (सर्वण), विकास कुमार, वेदांत शर्मा, सैयद आहया अली, श्रेयांक राज, आर्यन कुमार नायक, राजवीर राणा, तेजस्य मिश्रा, प्रयाग महंता (रजक), सिद्धार्थ राज, सुशांत कुमार (कांस्य) शामिल हैं विशेष रूप से सेंसयी सरजू राम, सेंपई एम प्रशांत, सेंपई मनोरंजन पुष्टि, सेंपई जय मुखी, सेंपई मनोज दास को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नमन से संतलाल पाठक, रामकेवल मिश्रा, राघवेन्द्र शर्मा, अखिलेश पांडेय, महेश मिश्रा, रिया मित्रा, टोनी सिंह, शेखर मुखी, कौशिक प्रसाद, सुमन कुमार, शशिकांत कुमार, सचिन शर्मा, राहुल पाल, मनीष,आकाश मुखी, मनू ढोके, अनूज मिश्रा, विवेक मिश्रा एवं अन्य मौजूद रहे‌।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *