भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराईं 3 गाड़ियां, 4 लोगों की मौत

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार के भागलपुर जिले के नेशनल हाईवे-31 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। मंगलवार शाम तेज रफ्तार बस ने हाईवे पर पीछे से ई-रिक्शा और पिकअप वैन में को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा में सवार चार लोगों ने दम तोड़ दिया। इनमें एक बच्चा भी शामिल है।

6 साल के बच्चे सहित 4 की मौके पर ही मौत

नवगछिया के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 पर यह हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए, जिसमें 6 वर्षीय मासूम बच्चे सहित 4 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायलों को भागलपुर रेफर किया गया है। घायलों में पांच की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है।

तेज रफ्तार बस ने ई रिक्शा और पिकअप वैन को रौंदा

बताया जा रहा है कि बस भागलपुर से सहरसा की ओर जा रही थी। वहीं, ई रिक्शा पर सवार लोग नारायणपुर से इलाज करवाकर आ रहे थे। इस बीच झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालपुर में एनएच-31 पर तेज रफ्तार बस ने पहले सामने से आ रहे ई रिक्शा को और फिर पिकअप वैन में टक्कर मार दी।

Share This Article