मोदी पार्क के पास भीषण सड़क हादसा, बर्मामाइंस के व्यक्ति की मौत, घर में मची चीख-पुकार

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित मोदी पार्क के पास सोमवार रात दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक परिवार की खुशियां उजड़ गई। इस दर्दनाक हादसे में बर्मामाइंस निवासी 46 वर्षीय गजेंद्र यादव की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

घटना का विवरण
सोमवार रात करीब 9 बजे मोदी पार्क के समीप दो तेज रफ्तार बाइकें आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को ऑटो से टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गजेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक गजेंद्र यादव अपने पीछे तीन बेटियां और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, दूसरे घायल की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है और वह फिलहाल आईसीयू में भर्ती है। बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की सघन जांच की जा रही है।

Share This Article