डिजिटल डेस्क/ जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली और यात्रियों के बीच लोकप्रिय ट्रेन, 20871/20872 हावड़ा-राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन में कोचों की संख्या में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। रेलवे के अनुसार, यह विस्तार 19 अक्टूबर से लागू होगा।
क्या है नया बदलाव?
- ट्रेन अब तक 8 कोचों के साथ संचालित हो रही थी।
- 19 अक्टूबर से यह 16 कोचों के साथ चलेगी।
- इस वृद्धि में आठ अतिरिक्त वातानुकूलित कुर्सीयान सवारी डिब्बे जोड़े जा रहे हैं।
रेलवे का कहना है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य यात्री प्रतीक्षा सूची को कम करना और अधिक से अधिक यात्रियों को इस प्रीमियम सेवा का लाभ देना है।
कोच की नई संरचना (16 कोचों के साथ)
- एसी चेयर कार : 12
- एक्जीक्यूटिव चेयर कार : 2
- क्रू चेयर कार : 2
हालांकि, रेलवे ने स्पष्ट किया है कि हावड़ा-राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का समय और ठहराव पहले की तरह ही अपरिवर्तित रहेगा। इस बदलाव से यात्रियों को त्योहारों के मौसम और सामान्य दिनों में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

