मिरर मीडिया : राज्य में होल्डिंग टैक्स और वाटर टैक्स में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा आक्रोश मार्च के जरिए रांची नगर निगम का घेराव किया गया। इस आक्रोश मार्च में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची की मेयर आशा लकड़ा सहित सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए।
वहीं रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि आज भ्रष्टाचार हर जगह फैली हुई है जिस प्रकार से राज्य सरकार ने पानी कर और होल्डिंग टैक्स बढ़ाया है भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कोई भी व्यक्ति टैक्स को न दे जबतक इस बढ़े हुए टैक्स को वापस नहीं लिया जाता।
वही रांची के मेयर आशा लकड़ा ने कहा है सरकार द्वारा बढ़ाए गए टैक्स से रांची नगर निगम की जनता आक्रोशित है। नगर निगम के अधिकारी जिस प्रकार से इस विधेयक को बोर्ड में लाया गया था तो उस समय हम सभी ने विरोध किया था, लेकिन जबरदस्ती टैक्स को बढ़ाया गया है। नगर निगम अधिनियम को अवहेलना कर यह निर्णय लिया गया है ।