मिरर मीडिया संवाददाता, रांची: पश्चिम सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में सोमवार सुबह नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट की घटना में झारखण्ड जगुआर बम निरोधक दस्ता के कांस्टेबल मनोज कुमार दमाई घायल हो गए। सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने पहले से अवैध बम फंसा रखा था, जो चलती गाड़ी के पास ही फट पड़ा।
घायल जवान मनोज कुमार का प्राथमिक उपचार बाद एयरलिफ्ट कर रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है और चिकित्सक उनका देखरेख में इलाज कर रहे हैं।
इस पूरे अभियान की जानकारी आईजी अभियान एवी होमकर ने दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों को नुकसान न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया था, जिससे घायल जवान को त्वरित एयरलिफ्ट किया गया।