Jamshedpur :बकाया नहीं चुकाया तो जमा लिया मकान पर कब्जा, शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस ने कमरे से बरामद किया आपत्तिजनक सामान

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : सुंदरनगर में कब्जे की मकान से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। इस मकान में जेआरडी टाटा सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्कूल चलाया जा रहा था। मकान मालिक की शिकायत पर जांच करने पहुंची पुलिस को इस मकान से कई अवैध सामान मिले है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर में जेआरडी टाटा सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्कूल के नाम पर मकान को किराए पर लिया गया था। मकान के कई कमरों से कंडोम बरामद किया गया है। इसे पुलिस की ओर से विधिवत बरामद कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में पहुंची पुलिस को आशंका होने पर दो कमरे का ताला भी तोड़ना पड़ा।

जहां जेआरडी टाटा सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्कूल चल रहा था उस मकान के मालिक अशोक अग्रवाल हैं। मकान को किराए पर दिया था। बकाया 9 लाख रुपये हो गया था। इस बीच तीन बार एग्रिमेंट भी बनवाया गया था। 2021 में एग्रिमेंट बना था कि अगर प्रभात महाराज बकाया रुपये नहीं देता है तो मकान मालिक जबरन मकान पर कब्जा कर सकते हैं। यह जमीन भी अशोक अग्रवाल के नाम पर है। अब आरोपी पक्ष की ओर से अपना जमीन बताकर मकान पर कब्जा करने की योजना थी।

जानकारी अनुसार मकान मालिक का जब 9 लाख रुपये बकाया नहीं मिला तब खुद ही मकान पर कब्जा जमा लिया। इसके बाद आरोपी प्रभात महाराजा की ओर से एसएसपी से मामले की शिकायत की गई। कहा गया कि अशोक अग्रवाल की ओर से मारपीट की गई और छेड़खानी भी की। उनके मकान पर भी कब्जा जमा लिया गया। इसके बाद ही सुंदरनगर पुलिस जांच में पहुंची और स्कूल के कमरे से कंडोम व अन्य सामानों को बरामद किया। जांच में एसएसपी किशोर कौशल के आदेश पर विधि-व्यवस्था डीएसपी पहुंचे हुए थे। इस जांच अभियान के दौरान पुलिस ने जांच रिपोर्ट तैयार की। इस दौरान पुलिस की ओर से वीडियो भी बनाया गया। जांच के दौरान ही सुंदरनगर पुलिस ने आरोपी प्रभात महाराज को उपरी तल्ले में एक कमरे में रहने के लिए फिलहाल जगह दी है। इसके अलावा मकान मालिक को नीचे रहने के लिए कहा गया है। इस बीच अगर किसी तरह का विवाद होता है तो दोनों पक्ष के लोग अपने स्तर से पुलिस से शिकायत करेंगे।

Share This Article