जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह के नेतृत्व में भालूबासा कांग्रेस कार्यालय से भालूबासा चौक तक मौन होकर कैंडल मार्च निकाल कर यूक्रेन में हुए गोलीबारी में मृत छात्र स. जी. नवीन को श्रद्धांजलि दी एवं उनके तस्वीर के आगे मोमबत्ती जलाकर मोदी सरकार का विरोध किया इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह ने कहा यूकैन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने एवं मोदी सरकार की निष्क्रियता से देश की जनता में उबाल है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सत्यम सिंह एवं राकेश साहू ने कहा कि अगर केंद्र सरकार यूक्रेन में फंसी हुई भारतीय जनता की मदद नहीं कर सकती तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। गोली लगने से हुई मौत के मामले में भारतीय छात्र नवीन की तस्वीर के सामने श्रद्धांजलि देते हुऐ युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को असहाय न छोड़ा जाये। मोदी सरकार अपनी पूरी शक्ति के साथ अपने देश लाए कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह प्रदेश महासचिव सत्यम सिंह प्रदेश महासचिव राकेश साहू प्रदेश सचिव सौरभ झा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष भवानी सिंह जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष नीरज साहू जिला महासचिव मोहम्मद शाहबाज साकची थाना अध्यक्ष नवीन मिश्रा, निकुल सिंह, अमित पासवान, अक्षय कुमार, प्रकाश कुमार सिंह, राहुल रघुवंशी, राजीव यादव, पंकज उपाध्याय जॉय सरकार विशाल कुमार सावन कुमार मिथुन चक्रवर्ती, हनी सिंह, जय सरकार, गौरव शर्मा , गौरव यादव, विपुल पांडे, विपिन, कुलदीप सिंह, आदर्श एवं सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।