आईजी अखिलेश झा पहुंचे ज़िला पुलिस मुख्यालय, लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा, दिए ज़रूरी दिशा-निर्देश

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस की तैयारियों की समीक्षा करने मंगलवार को जोनल आईजी अखिलेश झा जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे। जहां जिले के एसपी सहित तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक कर अब तक की तैयारियों का जायजा लिया। आईजी ने लगभग 2 घंटे तक पुलिस पदाधिकारी के साथ एक-एक बूथ की स्थिति का अवलोकन करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी प्रदीप पुराने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए आईजी ने जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। खासकर अराजक तत्वों और सोशल मीडिया पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा अवैध, शराब ब्राउन शुगर के कारोबारियों और आपराधिक चरित्र के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article