आईजी सुनील भास्कर ने रामगढ़ में की समीक्षा बैठक, त्योहारों के मद्देनजर दिए जरूरी दिशा-निर्देश

KK Sagar
1 Min Read

रामगढ़। उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुनील भास्कर ने गुरुवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया, जबकि जिला पुलिस बल के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इस मौके पर एसएसपी धनबाद प्रभात कुमार, पुलिस अधीक्षक हजारीबाग अंजनी अंजन, एसपी बोकारो हरविंदर सिंह, एसपी चतरा सुमित अग्रवाल, एसपी गिरिडीह डॉ. विमल कुमार और एसपी कोडरमा ऋतिक श्रीवास्तव का भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

इसके बाद आईजी सुनील भास्कर ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने विधि-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आगामी दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को चुस्त-दुरुस्त और सतर्क रहने के निर्देश दिए।

आईजी ने साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए और आम जनता को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए।

बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सक्रिय पुलिसिंग पर जोर दिया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....