रामगढ़-रांची सीमा पर अवैध शराब नेटवर्क का खुलासा, पैकेजिंग सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद

KK Sagar
2 Min Read

रामगढ़: रामगढ़ और रांची जिला उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पतरातु थाना क्षेत्र के तालाटांड़ (श्मशान रोड) के पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी की। यह कार्रवाई रामगढ़-रांची बॉर्डर पर की गई, जहां अवैध शराब पैकेजिंग से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिली थी।

छापे के दौरान एस्बेस्टस शीट से बने अधूरे मकान से भारी मात्रा में खाली शराब की बोतलें, ब्रांडेड लेबल, कार्टन, ढक्कन, पैकिंग टेप और एक पंचिंग मशीन बरामद हुई। आशंका जताई जा रही है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल नकली शराब की पैकेजिंग और आपूर्ति के लिए किया जाना था।

जब्त सामग्री का विवरण:

Royal Challenge 180 ml की खाली PET बोतल – 80 पेटी

Black Dog 180 ml की खाली PET बोतल – 59 पेटी

Signature 180 ml की खाली PET बोतल – 1 पेटी

Imperial Blue सहित विभिन्न ब्रांड के लेबल – 15 बंडल

बोतलों के ढक्कन – 5 पेटी

पंचिंग मशीन – 1

खाली कार्टन – 15 बंडल

सीलिंग टेप – 4 पेटी

रामगढ़ उत्पाद विभाग ने बरामद सभी सामान को जब्त कर लिया है। संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....