IMA ने 17 अगस्त को बुलाया देशव्यापी हड़ताल : सरकारी और निजी अस्पताल पर होगा असर

KK Sagar
3 Min Read

कोलकाता में हुए ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या के बाद लगातार माहौल गर्म है। IMA ने अस्‍पतालों को सेफ जोन घोषित करने के साथ ही सरकार से सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट को तुरंत लागू करने की मांग की है। जिसके साथ ही अब (IMA) इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 17 अगस्त को पूरे देश में काम बंद रखने का आह्वान किया है। IMA के मुताबिक हड़ताल 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से 18 अगस्त की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी जिसमें सरकारी और निजी अस्पताल इस देशव्यापी हड़ताल का हिस्सा होंगे।

चिकित्साकर्मियों पर हमलों को रोकने के लिए कानून लाने की मांग

बता दें कि कोलकाता के आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज में हुई दुष्कर्म और हत्या की वारदात को लेकर इससे पहले फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने गुरुवार को अपना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिकित्साकर्मियों पर हमलों को रोकने के लिए एक कानून लाने सहित उनकी मांगों को पूरा करने का मौखिक आश्वासन दिया था, जिसके बाद संघ ने अपनी हड़ताल वापस ले ली थी।

कई अस्पताल में बंद कर दी गई थी सेवाएं

लेकिन डॉक्टरों ने इसकी कड़ी आलोचना की जिसके चलते FORDA ने फिर से विरोध जताने का फैसला किया। AIIMS, VMMC-सफदरजंग अस्पताल और राममनोहर लोहिया अस्पताल सहित दिल्ली के प्रमुख सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर ने सोमवार सुबह वैकल्पिक सेवाएं बंद कर दीं और हड़ताल पर बैठ गए।

वास्थ्य मंत्रालय का घेराव भी कर सकते हैं डॉक्टर

हड़ताल पर बैठे डॉक्टर चिकित्साकर्मियों के लिए बेहतर सुरक्षा और सुरक्षा उपाय और कानून पारित करने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में डॉक्टर शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय का घेराव भी करने वाले हैं। गौरतलब है कि डॉक्टरों के विरोध-प्रदर्शन के कारण देश के कई हिस्सों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और अब IMA के ऐलान के बाद शनिवार को स्वास्थ्य सेवाओं के लगभग ठप होने का खतरा मंडराने लगा है।

TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....