मिरर मीडिया धनबाद : धनबाद में अपराधियों का हौसला इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस के नाक के नीचे लगातार अपराधी बेखौफ़ होकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दें रहें है। आलम ये है कि अब यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि अपराधी पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रही है।
ताज़ा मामला बरवाअड्डा थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस आपराधिक घटना में बिरसा मुंडा पार्क के निकट एयरटेल पेमेंट बैंक के लोहारबरवा डिस्ट्रीब्यूटर झरी प्रसाद को अपराधियों ने 10 लाख की छिनतई के बाद 5 गोली मारकर घायल कर दिया। हालांकि आनन फानन में उन्हें धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं डीएसपी अमर कुमार पांडेय मौके पर पंहुचे है छानबीन जारी है। इस बाबत डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि घायल झरी प्रसाद महतो एयरटेल पेमेंट बैंक के डिस्ट्रीब्यूटर है और पैसा लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान तीन की संख्या में आये बाइक सवार अपराधियों ने उनपर हमला किया।
बता दें कि घायल अभी बोलने की स्थिति में नहीं है इसलिए कितने पैसे की लूट हुई है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया की घायल को निकटवर्ती अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
वंही एयरटेल में कार्यरत कर्मी सत्या ने बताया इन्हें कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारी गई है। इलाज के दरमियान डॉक्टरों ने पांच गोली लगने की बात कही है।

