झारखंड के दुमका में विदेशी महिला के साथ हैवानियत, भारत भ्रमण के लिए आई स्पेन की महिला से गैंगरेप

KK Sagar
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: झारखंड के दुमका से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में शुक्रवार देर रात स्पेन की महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई है। स्पेन की रहने वाली महिला अपने पति के साथ भारत भ्रमण में आई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान पीताम्बर सिंह खैरवार हंसडीहा थाना पहुंच कर घटना की जानकारी ली। जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वायड की एक टीम को भी बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार स्पेन से पति के साथ पीड़ित महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत भ्रमण के लिए आई थी। झारखंड के दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रूके हुए थे। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि कैंप में सात-आठ की संख्या में युवक आकर उसे जबरन उठाकर सुनसान जगह में ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया। महिला ने जब विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा भी गया। इसके बाद सभी आरोपी भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित महिला को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां जांच में महिला के साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *