झारखंड में अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा JMM और कांग्रेस के बीच करप्शन का कॉम्पीटिशन

KK Sagar
2 Min Read

Jharkhand में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लगातार दौरे के क्रम में शुक्रवार को दुमका में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। जबकि झारखण्ड में भ्रष्टाचार पर ED के प्रहार के बाद निकले करोड़ों कैश को लेकर इंडी गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने सम्बोधन में कहा है कि, “किसी ने 350 करोड़ रुपये एक साथ देखा है क्या? कांग्रेस के सांसद के घर से 350 करोड़ रुपये एक साथ मिला।

आलमगीर आलम के यहाँ से एकसाथ 35 करोड़ मिला है। झारखंड में 1 हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला किया। 300 करोड़ का जमीन घोटाला किया। 1 हजार करोड़ का खनन घोटाला किया। 40 करोड़ का शराब घोटाला किया। JMM और कांग्रेस के बीच करप्शन का कॉम्पीटिशन लगा हुआ है।

जिस कांग्रेस ने वर्षों तक झारखंड को रोक कर रखा, मुख्यमंत्री बनने के लिए हेमंत आज उसी की गोद में बैठ गए

अमित शाह ने कहा JMM और कांग्रेस के लिए झारखंड केवल वोटबैंक है, प्रॉपर्टी है, लैंड बैंक है, भ्रष्टाचार का ATM है। मैं हेमंत सोरेन से कहना चाहता हूं कि जिस कांग्रेस ने वर्षों तक झारखंड को रोक कर रखा, आज मुख्यमंत्री बनने के लिए उसी कांग्रेस की गोद में बैठकर आप झारखंड के साथ अन्याय कर रहे हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....