मिरर मीडिया : केरल में कथित तौर पर नरबलि के इरादे से दो महिलाओं की हत्या के मामले में पुलिस ने कहा कि पीड़ित महिला में से एक के शरीर के हिस्से को तीन गड्ढों से बरामद किया गया है जहां उन्हें दफनाया गया था। साथ ही यह भी दावा किया कि हत्यारों ने महिलाओं को मारने के बाद उनके शव से मांस का टुकड़ा भी खाया था। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी लोगों की तलाश फेसबुक के जरिए किया करता था।
वहीं बुधवार को पीसी में कहा कि हमने मारे गए दोनों महिलाओं के शरीर के सभी हिस्सों को बरामद कर लिया है। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि ऐसी संभावना है कि आरोपियों ने इन महिलाओं की हत्या करने के बाद उनके शरीर के अंगों को खाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।
पुलिस ने कहा कि साजिश रचने वाला शख्स मानसिक तौर पर एक विकृत इंसान है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि मौत के घाट उतारने से पहले दोनों महिलाओं से दुष्कर्म तो नहीं किया गया है। महिलाओं के शरीर के सभी हिस्सों को बरामद कर लिया है। पीड़ित महिला में से एक के शरीर के अंग तीन गड्ढों से बरामद किए गए, जहां उन्हें दफनाया गया था।